
देवास। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का फैसला, सरकार द्वारा बिना विषय विशेषज्ञों की सलाह लिए बगैर, जल्दबाजी में लिया गया है। इससे एक ओर कई वाहनों के कल-पुर्जे खराब हो रहें हैं, वहीं दूसरी ओर वाहनों का मायलेज भी प्रभावित हो रहा है। उक्त बातें रखते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने आगे बताया कि एथेनॉल के उत्पादन और गाड़ियों में इसके इस्तेमाल से, देश के जल संसाधनों और वाहनों के इंजन, दोनों पर भारी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। शहर भर के हजारों वाहन स्वामी, गुस्से एवं असमंजस में है। शहर के पेट्रोल पंप के मालिकों ने अपने यहां सूचना चिपका कर, अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम है, तो सरकार एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के भी दाम कम क्यों नहीं कर रही है। श्री गौतम ने सरकार से मांग की है कि वो केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी की हठधर्मिता को दरकिनार करते हुए, आम जनता के हित में त्वरित निर्णय लेकर आमजन में ई20 पेट्रोल के असमंजसता को शीघ्र समाप्त करें


