देवास में अपनों की याद में हुआ नशिस्त का आयोजन

देवास ! बज्में उर्दू अदब , देवास के जेरे एहतिमाम मरहूम शायर हुसैन एहमद शान और शरीफ हयात की याद में नशिस्त स्थानीय अंजुमन में मुनकिद की गई ।


कार्यक्रम का आगाज उस्ताद शायर अकबर देवासी ने नाते पाक से किया ! शुरूआत मे तराना के शायर भुरू अंसार ने अपने बेह्तरीन अशआर पढकर खूब दाद बटोरी, इसके पाश्चात्य एक एक करके सभी शायरों ने उम्दा कलाम पेश किए ! खण्डवा से शफीक सादिक, अब्दुल गनी, शायरा रूपाली सक्सेना भोपाल, अंजुम जौहरी, शाकिर शादाब, फिरोज़ पेंथर, अंजुम देवासी, शाकिर नक्शबंदी , रइस अनवर , यूनुस गौहर, तस्दीक साकी, जाकिर हुसैन ज़ाकिर इंदौर, मकसुद नश्तरी, आरिफ वारसी, अकबर देवासी,इस्माइल नजर ,हाफ़िज़ कारी, साहिल सुलेमान, मकसुद शाह, डॉ. इकबाल मोदी, ने उम्दा कलाम पेश किए !उक्त आयोजन की बेह्तरीन सधी हुईं निजामत शायर इस्माइल नजर ने की, अंत मे सभी का आभार शरीफ खान मामू ने माना !


कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी ,साधना प्रजापत ,युवा नेता शकील अपना, जमील शेख,रफीक खान, साबीर पठान, हकीम भाई, आदि मौजूद थे !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top