बात अंदर की – 2 साल 6 दिन एसपी पुनीत गेहलोद का सफर

फरीद खान

देवास आज चारों और चर्चा में है, कारण है चंदाना मामले में हुई मौतों को लेकर…जीतू पटवारी की बात हो रही है कि कांग्रेस ने कलेक्टर – एसपी को हटवा दिया। तो कुछ कह रहे हैं प्रशासनिक सर्जरी के तहत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हटाए गए हैं। हालाकि बात जो भी हो, लेकिन कई लोगों में इस बात को लेकर भी दुःख है कि चंदाना बिन्जाना में एक साथ इतने लोगों की दुखद मृत्यु हुई और लोगों की आँखों की रोशनी भी चली गई…बात आती है जिम्मेदारी की तो पुलिस ने भी जांच कमेटी की जांच के पहले इस कांड के जिम्मेदारो पर बहुत कुछ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एक बात और निकलकर आती है कि चंदाना की बात बहुत लंबे वक्त से हवा में तैर रही थी कि वहां लोगों की मौत हो रही है। लेकिन अंदर खाने जिले के प्रमुख दोनों आला अधिकारियों से अधीनस्थों ने यह बात भी छुपाई और ऐसे वक्त जब चंदाना बिन्जाना कांड हुआ उस दौरान देवास कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का तबादला होना भी इस मामले की और इंगित कर रहा है। लेकिन कोई अच्छा काम करने वाला अधिकारी जो खुद अपने आप को अच्छा नहीं कहता जनता काम की वजह खुद अच्छा कहती है और एकाएक ट्रांसफर होना जनता के मन में एक टिस के समान है। देवास एसपी पुनीत गेहलोद के 2 साल 6 दिन के काम को देखें तो गेहलोद साहब जब हम पत्रकारों के बीच आते थे और किसी पत्रकार वार्ता में अपनी बात कि शुरुआत करते तो कहते जैसा आप लोगों को विदित है…यह शब्द हैं जो कभी भुलाने वाले नहीं हैं… और भी बहुत सी बातें हैं तो दिल के अंदर पेवस्त है, यह तो रही हमारी यादें…दूसरी बात है आजकल साइबर फ्रॉड खूब चलन में है, ऐसा ही कोई व्यक्ति होगा, जिसके पास प्रमोशन कॉल या फर्जी कॉल नहीं आ रहे होंगे, इस सब के बीच एसपी पुनीत गेहलोद साहब ने जिले में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अभियान चलाने के साथ लोगों के साइबर फ्रॉड के रुपये भी लौटाये… मोबाइल चोर, गुम होना…इस पर भी हजारों लोगों को मोबाइल लौटाकर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया, क्योंकि एक जरूरतमंद आदमी का एक ही मोबाइल गायब होता हो वह व्यक्ति टूट जाता है, ऐसे में गेहलोद साहब ने बहुत कुछ राहत दी….रात दिन लोगों को राहत की सांस देने की नियत से एसपी साहब ने सीसीटीवी कैमरों का एक जाल देवास जिले में बिछा दिया, जिससे कई अपराध के अपराधी 24 घंटे 2-4 दिन में पकड़ आते रहे हैं। एसपी पुनीत गेहलोद साहब के काम के प्रति जुनून को इस बात से ही समझिए कि देवास एसपी कार्यालय को एक कॉर्पोरेट ऑफिस की तर्ज पर डिजाइन किया और एक अलग स्वरूप भी दिया सिर्फ स्वरूप देने के साथ ही काम करते हुए कभी घड़ी नहीं देखी…चाहे रात की 2 बज रही हो या सुबह की 5 पांच…एसपी साहब इतनी शिद्दत से हर वक्त काम में लगे रहते थे कि कोई आपसे नाराज नहीं रहता…अपने विभागीय लोगों की भी खूब फिक्र करते और उनके कामों को भी सराहाते जिनके तमगे देवास एसपी ऑफिस की दीवारों पर आपको दिखाई देंगे…बहुत से ऐसे काम रहे, जिसकी वजह से देवास कभी आपको भूल नहीं पाएगा। जय हिन्द… सेल्यूट शानदार अफसर को…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top