
आबकारी देवास की अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
कन्नौद खातेगांव क्षेत्र में की गई कार्रवाई
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 08 प्रकरण पंजीबद्ध
70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 210 पाव देसी मदिरा और 24 बीयर, 4500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 483000 रुपये है।

देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां की जा रही है। जिसमे दिनांक 11.07.26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री नीलेश पवार के नेतृत्व में कन्नौद, खातेगांव क्षेत्र के कन्नौद, खातेगांव, दीपगांव,नेमावर, बाईजेगवाड़ा आदि में संदिग्ध स्थानों पर गश्त और दबिश कार्यवाही की गई,कार्रवाई में 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 32(1) के तहत दर्ज किए गए,कार्यवाही में 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 210 पाव देसी मदिरा 24 बीयर एवं 4500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 483000 रुपये है।
आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, पूजा गहलोत, राजश्री खन्ना, योगेंद्र सिंह, रोहित मुकाती, गोकुल प्रसाद मेघवाल, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल, विकास गौतम, दीपक तटवाड़े, गोविंद,शंकर लाल परते,सुरेंद्र वर्षी आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, गीतेश पंडाग्रे, सनत ओझा, निकिता परमार, सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेगी।


