
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार की राजनीति असत्य और हिंसा पर टिकी हुई है. सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उस समय हटाना गलत है, जब वो शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे थे. पेपर लीक, पढ़ाई का बढ़ता खर्च और छात्रों के जान देने जैसे मुद्दे देश के भविष्य से जुड़े हैं. सरकार चाहे जितनी सख्ती कर ले. देश के छात्र और उनके साथ खड़े लोग इन मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेंगे।


