
देवास। युवा भगत ब्रिगेड के साथियों द्वारा स्थानीय सयाजी द्वार पर नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण जिन छात्र छात्राओं ने अपने प्राण त्याग दिये उन सभी छात्र छात्राओं को मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। युवा ब्रिगेड के संस्थापक अंकित अमझेरिया ने बताया कि सरकार की लापरवाही के कारण नीट परीक्षा का पेपर लीक हुए जिसके कारण कई छात्र छात्राओं ने अपनी जान दे दी। जिन छात्र छात्राओं को भरोसा था कि हमारे द्वारा दी गई परीक्षा में हम सफल होंगे लेकिन सिस्टम की लापवाही के कारण उनके दिलों दिमाग पर गहरा आघात हुआ और उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना।
दिग्विजयसिंह झाला ने बताया कि आज हम उन होनहार बच्चों को याद कर रहे है जो सिस्टम की नाकामी की वजह से हम से बिछुड गए, हम उनके परिवार के साथ हैं, हमें मिलकर ऐसा सिस्टम बनाना चाहिये जहां किसी बच्चे को अपनी जान देने की नौबत न आए। इस अवसर पर आशुतोष पांडे, राहुल यादव, अभिराजसिंह दरबार, अमन श्रीवास, कुणाल चौहान, ध्रुव खत्री, भूपेन्द्र पटेल, कान्हा खत्री, राजवीर राजपूत, आदित्य यादव, आर्यन सिंह, प्रयाग ठाकुर, महेश सोनी, रूपेश शर्मा, आयुष श्रीवास, सुयश पासी, जयंत वर्मा आदि उपस्थित थे।


