6 पुरुषों ने किन्नर बनकर लूटा।। इस तरह लूट को देते थे अंजाम6 पुरुषों ने किन्नर बनकर लूटा।। इस तरह लूट को देते थे अंजामखातेगांव के बरवाई खेड़ा में हुई लूट का खुलासा में किन्नर के भेष में की गई थी लूट..6 आरोपी गिरफ्तार..——————-पुलिस ने लूट में शामिल आरोपी सोनु उर्फ सुनिल को संदलपुर से किया गिरफ्तारी ———————————-एडिशनल एसपी सौम्या जैन ने कन्नौद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट का किया खुलासा—–+——+++++——देवास जिले की कन्नौद- खातेगांव पुलिस द्वारा किन्नर का भेष बनाकर लूट/डकैती करने वाले 06 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई संपती एंव घटना में प्रयुक्त 02 कारों को एंव हथियार बरामद किये। पकड़े गए लुटेरे मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहने वाले हैं जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थीघटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को कन्नौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं इसी आधार पर पुलिस ने 05 बदमाशों को इंदौर बैतुल हाईवे ब्रिज के नीचे सर्विस रोड ननासा से मय हथियार एवं अल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया किया जाकर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया। खातेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बरवाई खेड़ा के कुलदीप पिता जगदीश जाट उम 27 वर्ष ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि19 जून 2026 को अज्ञात तीन व्यक्तियों में से 02 ने किन्नर का रुप बदलकर स्विफ्ट डिजायर कार से उसके घर आकर छल करके चाकु अड़ाकर सोने के जेबर कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रुपये किमती के लूट कर ले गये थे ।लूटेरों के भय के कारण घटना के समय पर रिपोर्ट नहीं की गई बाद लूटेरों के गिरफ्तारी थाना कन्नौद में होने से फरियादी का होसला बड़ा और थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए देवास एसपी पुनीत गहलोद के द्वारा शीघ्र लूटी गई संपती एवं आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कन्चौद श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये। सीसीटीव्ही फुटेज, मुखबीर सुचना एंव भौतिक साक्ष्य साक्ष्य के आधार पर सुचना प्राप्त हुई की उक्त घटना सोनु उर्फ सुनिल पिता लालु नाथ निवासी शिवपुर बडोदिया जिला रतलाम एंव उसके साथियों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया जिस संबंध में उक्त आरोपी सोनु उर्फ सुनिल की तलाश करते मुखबिर द्वारा सुचना मिली की आरोपी सोनु उर्फ सुनिल किसी रिश्तेदार के यहां संदलपुर में आया हुआ है जिसको पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया, जिससे उक्त अपराध के संबंध में पुछताछ करने पर उसने अपने साथीयों जीवन पिता मदन नाथ निवासी मांईदा जिला धार, भैरुनाथ पिता कालुनाथ निवासी ग्राम पाटुनीखुर्द जिला धार, लखन नाथ, कैलास नाथ एंव अर्जुन नाथ के साथ उक्त घटना कारीत करना स्वीकार किया। एंव आरोपी सोनु उर्फ सुनिल से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार आरोपी की निशानदेही से जप्त की गई। एव प्रकरण के अन्य आरोपीयों की पतारसी करते ज्ञात हुआ कि प्रकरण में फरार आरोपीगणों को थाना कन्नौद पुलिस के द्वारा के थाना कन्नौद के अन्य अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जो फरार आरोपीगण वर्तमान में उपजेल कन्नौद में निरुध्द है जिस संबंध में माननीय न्यायालय खातेगांव से अन्य 05 आरोपीयों के विरुध्द प्रोडेक्शन वारंट जारी करा कर आरोपीयों 1. भैरुनाथ पिता कालु नाथ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पाटुनीखुर्द जिला धार, 2. जीवन पिता मदन नाथ उम्र 23 वर्ष निवासी मांईदा जिला धार, 3. लखन पिता कैलाश नाथ उम्र 26 वर्ष निवासी आन्नद नगर सादलपुर जिला धार, 4. अर्जुन पिता कालुनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी बोईदा जिला धार, 5. कैलाश पिता उमराव राव नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी बोईदा जिला धार को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ की गई जिन्होने घटना कारित करना स्वीकार किया उनके कब्जे से लूटा गया ——————– जप्त सामगी 2 सोने की माला 01 सोने का टॉप्स एंव घटना में प्रयुक्त चाकू एव02 कारों को जप्त किया हे —————– गिरफ्तार आरोपी 1. सोनु उर्फ सुनिल पिता लालु नाथ उम्र 36 वर्ष निवासी शिवपुर बडोदिया जिला रतलाम2. आरोपीगण भैरुनाथ पिता कालु नाथ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पाटुनीखुर्द जिला धार3. जीवन पिता मदन नाथ उम 23 वर्ष निवासी मांईदा जिला धार4. लखन पिता कैलाश नाथ उम्र 26 वर्ष निवासी आन्नद नगर सादलपुर जिला धार5. अर्जुन पिता कालुनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी बोईंदा जिला धार6. कैलाश पिता उमराव राव नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी बोईदा जिला धार ———————— सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी, निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उपनिरीक्षक राहुल रावत, सहायक उपनिरीक्षक जगन्नाथ चावडे, प्रधान आरक्षकदुर्गेश विश्नोई, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तोमर, आरक्षक सोहन जाट, आरक्षक मनमोह, आरक्षक बालकृष्ण छापे, आरक्षक राजेन्द्र उमठ, आरक्षक देवेन्द्र ठाकुर,आरक्षक बॉबी वर्मा, आर.आरक्षक चालक शैलेंन्द्र,महिला आरक्षण आशा यादव, आरक्षक सोनु (सायबर सेल), आरक्षक युवराज (सायबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा है।


