6 हजार किलो मीटर का सफर…127 दिन…70 पुलिस वाले…12 आरोपी…17 राज्य और 33 जिले

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर फ्रॉड के विरुद्ध जारी नवाचारी पहल “ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, 17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश,12 साइबर ठग गिरफ्तार,₹54 लाख 84 हज़ार की ठगी गई राशि जप्‍त


127 दिनों तक चली अंतरराज्यीय कार्रवाई में देवास पुलिस के 70 पुलिसकर्मियों की 19 टीमों ने लगभग 58,315 किलोमीटर की दूरी तय की ।
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के कुल 17 राज्यों के 33 जिलों में देवास पुलिस की कार्यवाही

संक्षिप्त विवरणः– माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री मोहन यादव की मंशानुरूप साइबर ठगी पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन एवं एडीजी महोदय ,राज्य साइबर मुख्यालय श्री साई मनोहर के नेतृत्व में साइबर ठगी के प्रत्येक प्रकरण में तत्काल “ई-जीरो FIR” दर्ज कर प्रभावी कार्यवाही करने संबंधी नवाचारी व्यवस्था सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है । इसी अनुक्रम में थाना कोतवाली, देवास क्षेत्र के निवासी द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी किए जाने संबंधी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 318(4), 316(2), 319(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । फरियादी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन एवं वीडियो कॉल के माध्यम से स्वयं को दूरसंचार विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच एवं सीबीआई अधिकारी बताकर डराया गया। आरोपियों द्वारा फरियादी को मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में फंसाने तथा गिरफ्तारी का भय दिखाया गया। इसके बाद फर्जी जांच प्रक्रिया एवं वीडियो कॉल के माध्यम से कथित न्यायालय का दृश्य दिखाकर फरियादी से उसकी एवं परिवार की बैंकिंग एवं निवेश संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपियों द्वारा जांच के नाम पर बैंक खातों में राशि जमा करवाकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई। इस प्रकार फरियादी से कुल ₹63.52 लाख की साइबर ठगी की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एडीजी उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता एवं डीआईजी उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा देवास पुलिस को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी की रकम के बैंकिंग ट्रांजेक्शन,खाताधारकों,मोबाइल नंबरों,बैंक स्टेटमेंट,बैंक सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया । जांच के दौरान सामने आई बैंकिंग कड़ियों के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर संदिग्ध खाताधारकों एवं आरोपियों की तलाश की । प्रत्येक लेयर के बैंक खाते की जांच करते हुए पुलिस टीम आगे की कड़ियों तक पहुंचती गई और इस प्रकार डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ । ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन का पीछा करते हुए देवास पुलिस की टीमों द्वारा राजस्थान,गुजरात,महाराष्ट्र,तेलंगाना,आंध्रप्रदेश,कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, दिल्ली सहित कुल 17 राज्यों के 33 जिलों में आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाओं, आरोपियों के संभावित ठिकानों एवं अन्य स्थानों पर दबिश देकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। बैंक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। अलग-अलग राज्यों में कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं राशि बरामद की गई । डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड की विवेचना के दौरान देवास पुलिस की 19 टीमों द्वारा लगातार 127 दिनों तक अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 58,315 किलोमीटर की दूरी तय की। आरोपियों की तलाश,बैंक खातों की जांच, बैंक शाखाओं एवं संभावित ठिकानों पर दबिश तथा तकनीकी साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस टीमों ने विभिन्न राज्यों में लगातार कार्यवाही की ।

गिरफ्तार आरोपी के नामः-

  1. भूराराम राव पिता बंसीलाल राव उम्र 26 साल निवासी ग्राम अरटिया थाना रोहट जिला पाली राजस्थान को दिनांक 20.4.26 को गिरफ्तार किया गया। तथा इसके कब्जे से ₹60,000 जप्त किए गए
  2. भालाराम मेघवाल पिता मंसाराम मेघवाल उम्र 27 साल निवासी रामसीसर भेडवालिया थाना सरदार शहर जिला चुरु राजस्थान को दिनांक 26.4.26 को गिरफ्तार कर 1,60,000 रुपए जप्त किए गए ।
  3. नाजिम खान पिता मोहम्मद याकीन खान 29 साल निवासी विशाल मार्केट मुक्तिधाम के पा न्यू धान मंडी गुमानपुरा कोटा राजस्थान को दिनांक 30.4.26 को गिरफ्तार कर 04 लाख रुपए जप्त किए गए।
  4. थोटकुरा हर्षवर्धन साई नरसिंह वर्मा पिता थोटकुरा श्रीनिवास राजू उम्र 27 साल निवासी 1-56, गुड्डीमूला नियर शिवालयम, सकिनेटपल्ले मंडल पुलिस थाना सकिनेटपल्ले जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश को दिनांक 8.5.26 को गिरफ्तार कर ₹1,00,000 जप्त किए गए ।
  5. वैभव शुक्ला पिता महेश शुक्ला उम्र 23 साल निवासी K- 665 वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर शहर उत्तर प्रदेश को दिनांक 11.5.26 को गिरफ्तार किया ।
  6. मुकराला मेघा अविनाश पिता मुकराला प्रसाद उम्र 27 साल निवासी ए-153 राजुला कॉलोनी, नियर श्री रामचंद्रा कॉलेज, जांगरेड्डीगुडम थाना जांगरेड्डीगुडम जिला एलुरु आंध्र प्रदेश को दिनांक 8.5.26 को गिरफ्तार कर ₹1,00,000 जप्त किए गए ।
  7. आयुष गुप्ता पिता विजय शंकर गुप्ता 23 साल निवासी K- 665 वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर शहर उत्तर प्रदेश को दिनांक 10.5.26 को गिरफ्तार कर ₹1,00,000 जप्त किए गए।
  8. केयूर कुमार पिता पंकज कुमार चौहान 20 साल निवासी 39 केवल नगर रणौली थाना जवाहर नगर जिला बड़ोदरा गुजरात को दिनांक 20.5.26 को गिरफ्तार कर ₹20,000 जप्त किए गए ।
  9. कमल कांति पिता स्व. भवतारण पाल निवासी जलपाई थाना नंदीग्राम जिला पूर्व मेदिनीपुर पृश्चिम बंगाल हाउस आफ विधानजना थाना चण्‍डीपुर जिला पूर्व मेटिलीपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर ₹ 320,000 जप्त किए गए ।
  10. मोहम्मद अब्दुल्ला पिता मोहम्मद इस्लाम अली उम्र 30 साल निवासी मघली, आलम नगर मेघपुर बिहार हाल हजरत निजामुद्दीन दक्षिण दिल्ली को दिनांक 1.7.26 को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 21 लाख रुपए विधिवत जप्त किए गए ।
  11. अनिल कुमार पिता हनुमान थप्पा 43 साल निवासी ग्राम लोकीकेरे थाना हायडी जिला दावणगेरे कर्नाटक को दिनांक 29.6.26 को गिरफ्तार कर ₹600000 विधिवत जप्त कर चेक बुक, एटीएम तथा मोबाइल जप्त किया गया ।
  12. गिरीश कुमार येलेंटी पिता येलेंटी श्री निवासूलू 35 साल निवासी उप्पर, पल्लम, अन्नाकट्टा रोड नेल्लौर आंध्र प्रदेश थाना नेल्लौर टाउन को दिनांक 19.7.26 को गिरफ्तार का 11,20,000 रुपये विधिवत जप्त किए गए ।

कार्यवाही के प्रमुख बिंदु

  • 70 पुलिस कर्मियों की कुल 19 टीम
  • गिरफ्तार आरोपी-12
    • कुल जब्त राशि -₹ 54,84,725/-
    • अंतरराज्यीय कार्यवाही -17 राज्य,33 जिले
    • कार्यवाही की अवधि-127 दिन
    • तय की गई दूरी-58,315 किमी

सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक श्री श्यामचंद्र शर्मा,निरीक्षक जीवन भिडोरे,उनि राहुल परमार,उनि हर्ष चौधरी,उनि राहुल पाटीदार,उनि राहुल रावत,उनि दीपक मालवीय,उनि जितेन्द्र यादव,उनि शिवनारायण सोलंकी,उनि सचिन सोनगरा,उनि शिवचरण (MTO शाखा प्रभारी),सउनि राजेश नायला, प्रआर मनोज पटेल,सुनील,रवि गरोडा,अनिल मणि,रवि राव जाधव, गजेन्द्र, हेमन्त डाबी,राकेश वर्मा,आर नवदीप महाजन,आदित्य,लक्ष्मीकांत उदयप्रताप, हिमांशु, किशन,सुजीत,हिमांशु कुशवाह,वैभव,नवीन देथलिया, सुरज,अभिषेक,रोबिन सिंह राजावत,धर्मेन्द्र, मनीष सिंह राजपूत एवं सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान,मप्रआर गीतीका कानुनगो,मुर्तजा,मआर आरती सिंह,निशा पाटोरिया,नैना खान आर मोनू राणावत एवं राहुल बडोले का विशेष योगदान रहा ।

              देवास पुलिस की नागरिकों से अपीलः-डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है । यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई, ईडी, नारकोटिक्स अथवा किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल पर आपसे संपर्क करे, गिरफ्तारी का भय दिखाए, मनी लॉन्ड्रिंग या किसी अपराध में फंसाने की धमकी दे अथवा जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहे तो घबराएं नहीं और किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें।

       किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top