अमलतास विश्वविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण और रंगारंग कार्यक्रम

अमलतास विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा 






देवास। 15 अगस्त के पावन अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण समारोह बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। अमलतास ग्रुप के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी ने तिरंगा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री राजेश राठौड़ कार्यकारी निदेशक, एमपीआईडीसी, एवं ग्राम बांगर के सरपंच श्री दिलीप जाट उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि राजेश राठौड़ ने अपने संबोधन में छात्रों को मार्गदर्शित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि सभी को अपनी उपयोगिता , महत्वता को समझना जरूरी हे प्रशिक्षित अनुभवी लोगों की संगत से हम अपने जीवन में प्रगतिशील रहेंगे । एवं विश्वास जताया की यंहा से सभी छात्र प्रेरित होकर आगे समाज हित में अपना अमूल्य योगदान देंगे उन्होंने अमलतास यूनिवर्सिटी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की “साथ ही, संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।”

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण अमलतास नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों एवं विशेष स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने खड़े होकर सराहा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से बच्चों ने आज़ादी के महत्व को जीवंत कर दिया। आयोजन मे विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर डॉ. सलिल भार्गव,अमलतास ग्रुप के वाइस चेयरमैन देवेन्द्र दुबे,विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.आर .के .सिंह,रजिस्टार डॉ. अभय गुप्ता,कॉलेज के डीन डॉ. ए.के.पीठवा , डीन मैनेजमेंट डॉ. आस्था नागर सभी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्रसिंह भदौरिया,डॉ संगीता तिवारी,डॉ नीलम खान,डॉ स्नेहा सहाय,डॉ अनिता घोडके,डॉ. अजय गुर्जर, डॉ.अंजली मेहता, एवं कार्यक्रम संचालन डॉ. रत्ना शर्मा द्वारा किया गया। साथ ही अमलतास परिवार के डॉक्टरों, स्टाफ और मरीजों के परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान गाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का जोश और एकता का संदेश गूंजता रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top