
(सेवा संकल्प अभियान)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 97.62 करोड़ रुपये से अधिक लागत के ‘राजौदा–कैलोद-डबलचौकी मार्ग’ का भूमिपूजन————72 गांव की 70 हजार से अधिक आबादी को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव————विकास कार्य और जनता की सेवा ही हमारा राजधर्म: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा————विधायक श्री चौधरी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने पूरी की मांग, क्षिप्रा-सुखलिया से टिकरिया तक की सड़क की भी स्वीकृति दी————
देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के ‘राजौदा–कैलोद-डबलचौकी मार्ग निर्माण कार्य मय विद्युतीकरण’ का भूमिपूजन किया। कुल 31.74 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 9762.78 लाख रुपये (लगभग 97.63 करोड़ रुपये) की लागत से कराया जाएगा। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के 72 गांवों के लगभग 70 हजार नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री मनोज चौधरी की मांग पर क्षिप्रा-सुखलिया से टिकरिया तक की सड़क की भी स्वीकृति दी, जिससे 20 गांवों की 20 हजार जनता लाभान्वित होगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ चामुंडा, माता तुलजा भवानी एवं तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री चौधरी जन्मदिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस 31.74 किमी लंबे मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के 72 गांवों की 70 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा और क्षेत्र में आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी वर्गों को साथ लेकर सर्वांगीण विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के प्रति संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीणों की जमीन की निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करा रही है, वहीं किसानों व ग्रामीणों को पर्याप्त 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही आगामी 25 तारीख से क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए नवीन बसों का संचालन भी प्रारंभ किया जा रहा है।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री मनोज चौधरी ने उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा का ‘राम दरबार’ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं देवास के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि विकास के कार्य और जनता की सेवा करना ही राजधर्म है, और हमारी सरकार इसी राजधर्म का निष्ठापूर्वक पालन कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही निवेदन पर इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्वीकृति देकर क्षेत्र को अभूतपूर्व सौगात दी है। विधायक श्री मनोज चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर मिली यह सौगात हाटपीपल्या के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।कार्यक्रम में हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जब पहली बार हाटपीपल्या आए थे, तब क्षेत्र को माँ नर्मदा का जल मिला था और आज 97.62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस मुख्य मार्ग की सौगात मिली है। इसके साथ ही उन्होंने क्षिप्रा-सुखलिया से टिकरिया तक स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए भी शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिससे 20 गांवों की 20 हजार जनता लाभान्वित होगी।कार्यक्रम में खातेगाँव विधायक श्री आशीष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, श्री रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण सिंह चौधरी, कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


