प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान – एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण, स्वच्छता अभियान में की भागीदारी- जिलेभर में 3 लाख 75 हजार से अधिक मोदी जी को आशीर्वाद स्वरूप किए दीप प्रज्वलन देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। देवास के 45 वार्डों, 13 नगर पंचायतों सहित अनेक ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर श्रमदान किया एवं बड़ी संख्या में पौधारोपण किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने मोदीजी के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेज महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जरुरतमंद की सहायता करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा भावना स्वरूप निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव ने कहा कि कहा कि युवाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगा। यह सेवा कार्य मानव सेवा के प्रति समर्पण के भाव को सार्थक करता है। सभी अतिथियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना की।

इसी प्रकार जिले के कन्नौद, खातेगांव, बागली, बरोठा, हरणगांव, टोंकखुर्द, सोनकच्छ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 3 लाख 75 हजार से अधिक दीप मोदीजी को आशीर्वाद स्वरूप दीप प्रज्वलन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थल, महापुरुषों की प्रतिमा स्थल एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वेच्छा से मोदीजी को आशीर्वाद स्वरूप दीप प्रज्वलित किए। रक्तदान एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजयसिंह पंवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजतपाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री मोहित जाट, जुगनू गोस्वामी, मनीष जैन, सीएचएमओ सरोजनी जेम्स बैक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top