वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी की लड़ाई को दबाने के प्रयास, कभी सफल नहीं होंगे

कांग्रेस जिला शहर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन

।देवास। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान लाठीचार्ज व बलपूर्वक व्यवहार करने के विरोध में जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया और मंडुक पूष्कर पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सड़क से संसद तक, चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी की लड़ाई सतत लड़ी जा रही है और सरकार द्वारा उनकी आवाज को दबाने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त को जांच के दायरे से बाहर कर, सरकार वोट चोरी का खेल रच रही है। धरना प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता, काले कपड़े पहनकर शामिल हुए और चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन को पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय,गुरुचरण सिंह सलूजा, उमेश झंवर, दिनेश बैरागी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रुति बघेल, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, राजेश राठौर, सुधीर शर्मा, सिद्धार्थ माहूरकर, दीपेश कानूनगो, अनिल गोस्वामी, जितेंद्र सिंह मोंटू,एजाज़ शेख नीलम, रूपेश कल्याणे, डॉ.मंसूर शेख,इम्तियाज़ सिद्दीकी एडवोकेट, धर्मेंद्र पटेल, इरफ़ान कुरैशी एडवोकेट आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया और आभार जाहिद पठान ने माना।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह गौड़, नज़र शेख,दिग्विजय सिंह झाला, श्रीकांत चौहान, मनोज हेतावल, वीरेन्द्र परदेसी,नीरज नागर, प्यारे मिंया पठान,रईस कामदार, राजा पडियार,अंतरसिंह दरबार, कमल मुकाती, शाजी हाशमी, विकास बारोड़, आरिफ मेव, कल्लू भाई राष्ट्रीय, शाहिद मोदी, मनोज सांगते, सलीम पठान, राजेंद्र कुमार जाजू, गोवर्धन देसाई, डेनी पहलवान, करामत खान जानी, योगेन्द्र भारती, यूनुस अली, गब्बर पटेल, नईम अहमद, हफीज घौसी, जयप्रकाश मालवीय, डॉ. मुन्ना सरकार, एम.जहीर शेख,मदनलाल जेठवा, परवेज़ शेख, युनूस खान मेव, मिर्जा कदीर बेग,कुद्दुस शेख, जलील कुरैशी, रितेश सांगते, सोहन पटेल, सलीम मदनी, सोनू शेख, देवेंद्र चौहान, अविनाश जेठवा, मुकेश शर्मा एडवोकेट,प्रथम सिंह पंवार, कमलेश गुप्ता, आकाश चौहान, सलमान बेग, मुकेश करोले, सुरेश रायकवार, उबेद शेख, सुनील गुप्ता, सुभाष वर्मा,आशा मालवीय, अशोक पटेल, जीवन श्रीवास, यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top