शोक पूरा करने के चक्कर में कर दी थी मां की हत्या और बेटी को घायल

पुलिस की पेशेवर तकनीक और सूझबूझ भरी पूछताछ से जघन्य हत्या के मामले का मात्र 24 घण्टे के भीतर खुलासा

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में हत्या सहित गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए वैज्ञानिक, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर प्रकरणों का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 10.09.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सतवास क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09, पुनासा रोड, पुनर्वास सतवास स्थित मकान में माया पति स्व. अशोक शर्मा उम्र 60 वर्ष एवं उनकी पुत्री रानू पति राकेश शर्मा उम्र 35 वर्ष खून से लथपथ अवस्था में मिली है । घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा एएसपी (ग्रामीण) एवं एसडीओपी (कन्नौद) को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से तत्काल रिस्पॉन्स करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी सहित थाना सतवास की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एवं घायल को बिना विलंब उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया । एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया तथा महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। घायल महिला प्रकरण के खुलासे की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी। बेहतर उपचार एवं आवश्यक पुलिस समन्वय के लिए इंदौर स्थित अस्पताल से एएसपी (ग्रामीण) द्वारा समन्वय स्थापित कर उपचार की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एसडीओपी (कन्नौद) द्वारा इंदौर भेजी गई पुलिस टीम ने, घायल से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संदिग्धों के संबंध में आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की कार्यवाही की ।

घटना पर से थाना सतवास पर अपराध क्रमांक 379/2026 धारा 109, 103(1) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना स्तर की टीम ने घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों की प्रत्येक कड़ी को क्रमबद्ध रूप से जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने की दिशा में कार्य किया । विवेचना में सामने आया कि विधि से संघर्षरत 02 बालकगण द्वारा घटना को अंजाम देने से पूर्व 2–3 बार रेकी की गई थी। जिनका रैकी करना CCTV फुटैज मे कैद हुआ । उनका उद्देश्य महिला के गले में पहनी सोने की चेन लूटकर उससे प्राप्त राशि से अपने शौक पूरे करना था । इसी उद्देश्य से महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। महिला की बेटी द्वारा बीच-बचाव करने पर उस पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी जानकारी, घायल से प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परस्पर मिलान कर प्रत्येक कड़ी को जोड़ा गया। सुनियोजित एवं पेशेवर विवेचना के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा कर विधि से संघर्षरत बालकगण को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । प्रारंभिक पुछताछ में दोनो बालकों के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया । बालकों की निशानदेही पर से घटना से संबंधित 10-10 ग्राम सोने की चेन के 02 टुकड़े, घटना में उपयोग किए गए 02 मोबाइल फोन, काले रंग का चाकू कवर, हत्या में प्रयुक्त छुर्रा तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे के भारी बाट को जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

जप्त सामग्री :

  1. 10-10 ग्राम सोने की चेन के 02 टुकड़े ।
  2. घटना में उपयोग किए गए 02 मोबाइल फोन ।
  3. हत्या में प्रयुक्त छुर्रा ।
  4. काले रंग का चाकू कवर ।
  5. वारदात में प्रयुक्त लोहे के भारी बाट ।

गिरफ्तार आरोपीः
• 02 विधि से संघर्षरत बालक ।

सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक आशीष पाल, थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, निरीक्षक राहुल रावत,उनि सरदार मंडलोई,उनि नरेन्द्र ठाकुर,उनि अजय डोड,सउनि विष्णुप्रसाद मण्डलोई, प्रआर गणेश रावत, सुनिल प्रजापति,गंगाराम नरगावे, रवि राव जाधव, महेन्द्रसिंह गौतम, श्रवण दायमा, राजकुमार देवडा, आरक्षक अनिल भाभर, आनंद जाट, राजेन्द्र राजपुत, शुभम मालवीय, लोकेन्द्र शर्मा, राहुल लोवंशी, अल्ताफ, मआर अंजली कटारे, सैनिक संदीप एवं सायबर सेल टीम से प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, आर युवराज की प्रशंसनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top