
टोंकखुर्द क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान
मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 05प्रकरण पंजीबद्ध
आबकारी विभाग जिला देवास की लगातार कार्रवाई
आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में, देवास जिले में कलेक्टर महोदय श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अनुक्रम में आज दिनांक 10.09.2026 को आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा वृत्त टोंकखुर्द के ग्राम दोंता जागीर सांसी मोहल्ला एवं ग्राम चिड़ावद कंजर डेरा में कार्यवाही कर लगभग 1050 किलोग्राम महुआ लाहन, 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।

बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य 111000/- है।
आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक कैलाश जामोद, राजश्री खन्ना गहलोत, अरविंद सोलंकी,रवि मुकाती , योगेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपक धुरिया तथा आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, गोविंद बड़ावदीया ,सुरेंद्र वर्सी, अरविंद जिनवाल आबकारी आरक्षक सनत ओझा, निहाल खत्री, निकिता परमार, सविता धाकड़ एवं नगर सैनिक अनिल चौहान सम्मिलित रहे।_ इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


