1 घंटे में देवास पुलिस ने बड़ी घटना को किस तरह किया ट्रेस

चाकू की नोक पर कंटेनर डकैती.

. GPS ने खोला राज, पुलिस ने कुछ ही घंटों में 05 आरोपियों को दबोचाDial 112 ने साबित की अपनी महत्ता, घटना होते ही पीडित ने किया 112 पर डायल, 05 मिनिट में पुलिस हुई सक्रियअवंतिका फूड्स कंपनी से 09 टन आटे से भरे कंटेनर की डकैती का पर्दाफाश।GPS, CCTV एवं मुखबिर तंत्र की मदद से देवास से इंदौर तक पुलिस ने किया पीछा।डकैती किया गया कंटेनर एवं 09 टन आटा सहित करीब ₹ 50 लाख का मथुका 100% बरामदासंक्षिप्त विवरण :- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा लूट/डकैती/नकबजनी की घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर गया सम्पूर्ण मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को फरियादी संतोष पिता छत्तरसिंह मालवीय द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह इंदौर स्थित शिवानी ट्रांसपोर्ट के कंटेनर क्रमांक MP09AZ1441 का चालक है। वह इंदौर से खाली कंटेनर लेकर देवास स्थित अवंतिका फूड्स कंपनी, राजीव नगर भट्टा में माल भरने आया था।कंपनी द्वारा कंटेनर में 310 कट्टे, कुल 09 टन आटा भरने के बाद जब फरियादी वाहन लेकर निकलने की तैयारी कर रहा था, तभी ड्राइवर साइड से एक व्यक्ति आया और फरियादी की कमर पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका कॉलर पकड़कर उसे नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से फरियादी के दोनों घुटनों एवं हाथों में चोट आई। इसी दौरान 04 अन्य व्यक्ति कंडक्टर साइड से कंटेनर में चढ़ गए तथा कंटेनर को उसमें भरे आटे सहित लेकर फरार हो गए। चाकू दिखाने वाला आरोपी मौके पर ही रह गया, जिसे फरियादी एवं कंपनी के गाडों की सहायता से पकड़ लिया गया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। आरोपियों द्वारा कंपनी के गार्ड को भी धमकाया गया तथा कंटेनर लेकर भागते समय कंपनी का गेट भी क्षतिग्रस्त किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में अपराध क्रमांक 805/2026, धारा 310 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित सोलंकी के नेतृत्व में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। घटना के बाद फरियादी से संपर्क करने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि डकैती किए गए कंटेनर में GPS डिवाइस लगा हुआ है तथा उसकी लोकेशन इंदौर की ओर जा रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने GPS लोकेशन, CCTV फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर कंटेनर का पीछा प्रारंभ किया। साथ ही कंट्रोल रूम इंदौर, थाना तेजाजी नगर एवं थाना राऊ को सूचना देकर नाकाबंदी के लिए अवगत कराया गयादेिवास एवं इंदौर पुलिस की समन्वित कार्रवाई एवं लगातार पीछा किए जाने के चलते आरोपी कंटेनर लेकर सेज यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे। पुलिस की नाकाबंदी देखकर आरोपी ने कंटेनर को मेन रोड से नीचे सर्विस रोड पर उतार दिया, जहां कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कंटेनर में बैठे आरोपी सूरज पिता रामचंद्र बैरागी उम्र 19 वर्ष निवासी राजीव नगर भट्टा, देवास को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी सूरज ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 05.09.2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे अवंतिका फूड्स कंपनी, देवास से चालक को चाकू की नोक पर धमकाकर एवं मारपीट कर कंटेनर में भरे आटे सहित डकैती करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी सूरज के कब्जे से मौके पर ही xore winD MFUYA.144) ૫૫ થમ મe vy con mળાપાવ પ્રપના પણ ગાલા પાne, we wen गया।इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिस पर प्रकरण में धारा 25 आयुध अधिनियम का इजाफा किया गया।गिरफ्तार आरोपी के नामः-1. सुनील चौहान पिता अंतर सिंह चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी राजीव नगर देवास।2. शुभम पिता बजेसिंह राजौरिया उम्र 19 वर्ष निवासी राजीव नगर देवास।3. आकाश बैरागी पिता गोपाल वैरागी उम्र 20 वर्ष निवासी राजीव नगर देवास।4. भावेश पिता राकेश पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी राजीव नगर देवास।5. सूरज पिता रामचंद्र वैरागी उम्र 19 वर्ष निवासी राजीव नगर भट्टा देवास।जप्त मश्रूकाः-कंटेनर क्रमांक MP09AZ1441 एवं उसमें भरा 09 टन आर्शीवाद कंपनी का आटाघटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकूकुल जप्त मश्रुका करीब ₹ 50 लाख ।सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित सोलंकी, उनि गौरव नगावत, सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी, अजय शर्मा, प्रआर शैलेन्द्र राणा, आर लक्ष्मीकांत, नरेन्द्र, सैनिक तेज सिंह एवं उप निरीक्षक अविनाश सेंगर, थाना तेजाजी नगर इंदौर एवं उनकी टीम व कंट्रोल रूम देवास से उनि विश्वेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर दीपक आर्य, आर रामकिशन प्रजापत, नवीन वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top