अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण उनने वाले 02 आरोपी निरपतारतांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, 08 दिन में 02 आरोपी गिरफ्तार।3,000 किलोमीटर की पड़ताल, 200+ CCTV कैमरों से मिले सुराग
देवास से गुजरात और राजस्थान तक पहुंची पुलिस ।तकनीकी साक्ष्यों ने खोली ठगी की कड़ियां, आरोधियों तक पहुंची पुलिस टीम।लगभग ₹ 03 लाख कीमत के सोने के आभूषण का 100% मधुका बरामद।संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत मेटरखेत के द्वारा जिले में धोखाधड़ी एवं छलपूर्वक आमजन को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने देतु निर्देशित किया गया हैं।इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को फरियादिया गीता प्रजापत निवासी त्रिलोक नगर देवास ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने घर की बाधा एवं तांत्रिक क्रिया से समस्या समाधान का झांसा देकर पहले ₹ 2,100/- लिए। इसके बाद घर पहुंचकर तांत्रिक क्रिया के नाम पर सोने के आभूषण लिए और लाल कपड़े की पोटली में बांधकर अगले दिन वापस करने का कहकर फरियादिया को बुलाया। फरियादिया द्वारा बताए स्थान मिश्रीलाल कगर पहुंचने पर आरोपियों ने कथित तांत्रिक क्रिया कर पोटली वापस कर दी। घर पहुंचकर पोटली खोलने पर सोने के आभूषण गायब मिले। मिश्रीलाल नगर वापस पहुंचने पर आरोपियों के यहां ताला लगा मिला। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 482/2026, थारा 318 (4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आरोपियों की गतिविधियों से संबंधित 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। CCTV कैमरों के फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम अहमदाबाद, गुजरात पहुंची बाद लगातार आगे बढ़ते हुए जिला पाली एवं जोधपुर, राजस्थान तक पहुंची। लगभग 3000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम 01. प्रदीप पिता चंपालाल जोशी उम्र 36 वर्ष निवासी पिपाड़ शहर, जिला जोधपुर राजस्थान 02. विनोद कुमार पिता कैलाशचंद्र जोशी उम्र 42 वर्ष निवासी पिपाड़ शहर, जिला जोधपुर राजस्थान बताया। दोनों आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पाली राजस्थान स्थित विनोद कुमार के घर से फरियादिया से धोखाधड़ी कर प्राप्त किए गए संपूर्ण सोने के आभूषण बरामद किए गए। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।गिरफ्तार आरोपी के नामः-1. प्रदीप पिता चंपालाल जोशी उम्र 36 वर्ष निवासी पुलिस थाना के पास, चुनाभटिया बेरा, पिपाड़ शहर, जिला जोधपुर, राजस्थाना (पाली, राजस्थान से गिस्पतार)2. विनोद कुमार पिता कैलाशचंद्र जोशी उम्र 42 वर्ष निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के पास, सिलारी रोड, पिपाड़ शकर, जिला जोधपुर, राजस्थाना (पिपाड़ शहर जोधपुर से गिरफ्तार)जप्त मश्रूकाः-मोती (पारा), 03 मोबाईल फोन सहित कुल ₹ 03 लाख का मनुका बरामद। सोने के एक जोडी टॉप्स, एक जोडी कान की झमकी एक बड़ा मंगलसूत्र पेंडल, 02 छोटे मंगलसूत्र मेडल एवं 18 अखिलोकेशसराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक विजयसिंग कुशवाह, उनि संजय सौराष्ट्रीय, प्रआर पवन पटेल, सुनील टेथलिया, आर हितेश कुशवाह एवं सायबर सेल देवास से प्रआर सविन चौहान व शिवप्रताप सिंह सेंगर की विशेष योगदान रहा।


