
शेख नायता समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न
देवास। किसी भी समाज की आधारभूत उन्नति के लिए होनहार छात्र-छात्राओं को लगातार प्रोत्साहित करना जरूरी है। यें ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी, आगे जाकर एक उच्च और आदर्श समाज की नींव तैयार करते हैं। ये बातें जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में, शेख नायता समाज के होनहार विद्यार्थियों के सम्मान कार्यक्रम में कहीं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हॉजी हारून शेख ने छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत से पाई सफलता पर उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक आदिल खान पठान ने उपस्थित बच्चों को कैरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया। अंतरराष्ट्रीय कोच एवं खेल संगठन पदाधिकारी अबरार अहमद शेख ने विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ाव रखनें के लिए प्रेरित किया और मेरिट सूची में लड़कों की लगातार गिरती संख्या पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की आयोजक नायता नौजवान कमेटी के अध्यक्ष हारिस गजधर ने बताया कि समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सारगर्भित विचार जाहिर किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व डीईओ लईक गजधर ने समाज द्वारा प्रदान की जा रही स्कॉलरशिप योजना पर अपनी बातें रखीं। इस मौके पर समाज के कक्षा दसवीं और बारहवीं के उच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि के चेक और प्रतिक चिन्ह भेंट किए गए। शिक्षा, चिकित्सा और मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले समाजजनों को विशिष्ठ सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर नज़र शेख, डॉ.अंजुम गजधर,आसिफ शेख, मुकीम शेख, हॉजी शाहिद शेख, तसलीम शेख, ईमरान शेख एलाइड, फारूक शेख इंजीनियर,शरीफ शेख, हॉजी जब्बीर भाई, तनवीर शेख सर, असलम शेख गामा, रमीज शेख, हॉजी नौशू भाई, फारूक शेख यूनिक, आशिम मोदी, डॉ.इमरान शेख, तबरेज शेख, अकरम शेख, काविश गजधर, मुजीब शेख,इकबाल शेख, परवेज शेख, दानिश शेख, शकील शेख, हमीद शेख आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख सर ने किया और आभार जाहिद खान ने व्यक्त किया।


