धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कार्यवाही की जाये

देवास। नाहर दरवाजा थाना प्रभारी थाना नहर दरवाजा को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले कथित वक्तव्य की जांच एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया। जिसमें निवेदन किया गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें नाजिया इलाही खान नामक महिला द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद एवं उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा (रजि.) के संबंध में कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं अपमानजनक अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। उक्त वीडियो को देखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं तथा इससे सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। यह विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य एवं तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। आवेदन के माध्य से मांग की गई किःउक्त वीडियो की सत्यता एवं प्रामाणिकता की जांच कराई जाए।वीडियो में दिए गए कथित वक्तव्यों का विधिक परीक्षण कराया जाए।नाजिया इलाही खान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धारा 299 एवं आई टी ऐक्ट की धारा 66, 67 अनुसार उचित एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।भविष्य में धार्मिक भावनाओं को भड़काने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रसार पर आवश्यक रोक लगाई जाए। इस मौके पर शाहिद मोदी, कल्लू खान राष्ट्रीय, रईस कामदार, आरिफ भाई मेव विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top