
देवास। पिछले दिनों नई दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल की एफआईआर दर्ज नहीं करने के विरोध में, दिल्ली के पार्लियामेंट थाने पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने को लेकर धरने पर बैठ गए नई दिल्ली में धरने की खबर मिलते ही, देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी और देवास जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में सयाजी द्वार के सामने स्थित धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि धरने के दौरान कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की।

नई दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने की खबर मिलते ही कांग्रेस जनों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर संगठन महासचिव जाहिद पठान, जितेन्द्र सिंह गौड़, शौकत हुसैन, श्रीकांत चौहान, सुजीत सांगते, नजर शेख, रोशन रायकवार, राजा पडियार,इशान राणा, नीरज नागर, दिलीप सिंह सोलंकी, रूपेश कल्याणे, हर्ष प्रताप सिंह गौड़,प्रतीक शास्त्री, गौरव जोशी,वीरेंद्र परदेसी,अजयसिंह राजोदा,परवेज़ शेख, इम्तियाज़ सिद्दीकी, सुभाष वर्मा, मनोज सांगते, रईस कामदार, आरिफ मेव, कल्लू भाई राष्ट्रीय,कल्याण सिंह पंवार,शाहजी हाशमी,चंद्रपाल सिंह सोलंकी, गोवर्धन देसाई, हफीज घौसी, प्रवीण शर्मा एडवोकेट, मुकेश शर्मा,एम.जहीर शेख, गोलू हॉजी, सोनू शेख जेजे, समरोज पठान,कमलेश गुप्ता, शाहिद खान, तौसिफ पठान,अजयसिंह रघुवंशी,यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे।


