अब शिप्रा डेम बेचने का लगा आरोप





देवास।
देवास शहर के पानी को दूसरे शहर में देने के अनुबंध के विरोध में कांग्रेस जिला एवं शहर अध्यक्ष के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल पानी का मुद्दा नहीं है, बल्कि देवास के भविष्य और शहरवासियों के अधिकारों से जुड़ा अहम विषय है। कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि शहर की जनता की जरूरतों को नजर अंदाज कर देवास के हिस्से का पानी दूसरे शहर को देने का निर्णय लिया जा रहा है, जिसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक, सांसद और महापौर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए।
प्रेस वार्ता में शिप्रा बेराज का पानी मंगलिया क्षेत्र को दिए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। नेताओं ने कहा कि यदि जनहित में निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि यह देवास की जनता के अधिकारों का मामला है, इसलिए इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

एंबियंस
विजुअल
बाइट – प्रदीप चौधरी कांग्रेस नेता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top