वीआईपी जोन में चेन छिनने वाले पकड़ाये।। महिलाओं को बनाते थे निशानाBy Farid Khan / August 16, 2026 देवास पुलिस ने 9 दिन में महिलाओं से हुई तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। सिविल लाइन क्षेत्र में संतोषी सोनी, पत्नी सतीश सोनी, उम्र 32 वर्ष से सोने का मंगलसूत्र लूटा गया था।पुलिस ने मामले में मोहम्मद जाहीर हुसैन उर्फ सतारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये का मशरूका, जिसमें सोने के मंगलसूत्र और चेन, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन शामिल हैं, बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक से महिलाओं का पीछा करते थे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर सोने की चेन लेकर फरार हो जाते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।+ + Views: 3