देवास। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को देवास जिला जेल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला जेल का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी स्टाफ शामिल हुआ।
तिरंगा यात्रा जिला जेल देवास से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भोपाल चौराहा पहुंची। इसके बाद यात्रा बायपास मार्ग से होते हुए वापस देवास जिला जेल पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान जेल स्टाफ हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के भाव के साथ यात्रा में शामिल हुआ। यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
जिला जेल अधीक्षक विद्या प्रसाद भूषण ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। इसमें जिला जेल का समस्त स्टाफ शामिल रहा। यात्रा जिला जेल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जिला जेल पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।


