गुरु पूर्णिमा पर समरसता दीप प्रज्वलन से होगा संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती समारोह का शुभारंभ

जिलेभर के मंदिरों में होंगे पूजन-अर्चन, सामूहिक दीप प्रज्वलन, भव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण, पांच चरणों में चलेगा समरसता संकल्प अभियान

गुरु पूर्णिमा से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के प्रथम चरण का शुभारंभ
समरसता दीप प्रज्वलन, भव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण के होंगे आयोजन

देवास। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पांच चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं संत गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रमोद डोंगलिया ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई, बुधवार को सामूहिक समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ होगा। भाजपा संगठन द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल के 15 स्थानों पर यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

देवास नगर में संत गुरु रविदास मंदिर, नई आबादी में सायं 7 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, कार्यक्रम जिला प्रभारी कपिल सिंह पंवार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सामाजिक बंधु, नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चों की उपस्थिति में संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात सामूहिक समरसता दीप प्रज्वलन, भव्य महाआरती तथा प्रसाद वितरण होगा।

इसी प्रकार संत गुरु रविदास मंदिर, रेवाबाग में रात्रि 8 बजे पूजन-अर्चन, सामूहिक समरसता दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन, भव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

वहीं मां नर्मदा घाट, नेमावर में भी संत गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रमोद डोंगलिया की गरिमामयी उपस्थिति में पूजन-अर्चन, सामूहिक समरसता दीप प्रज्वलन, भव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, संत-महात्मा, सामाजिक बंधु, नागरिक, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

समरसता संकल्प अभियान के प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया है तथा सभी कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार एवं सह मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top