📍 कन्नौद, जिला देवासआज किसान कांग्रेस के के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान कि अध्यक्षता एवं राहुल पटेल ब्लॉक किसान कांग्रेस कन्नोद के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर कन्नौद के झंडा चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ई-टोकन खाद वितरण व्यवस्था समाप्त करने, मूंग की 100% सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, रेलवे लाइन हेतु अधिग्रहित भूमि का चार गुना मुआवजा देने तथा अतिवृष्टि से खेतों में हुए जलभराव एवं फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान,जिला प्रभारी विनय बाकलीवाल जी,पूर्व विधायक कैलाश कुंडल जी,बंटू गुर्जर पी सी सी सदस्य,पूर्व जनपद अध्यक्ष ओम पटेल जी,मनोज होलानी एवं मुकेश पटेल ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने किसानों के अधिकारों और उनकी जायज़ मांगों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अकरम खान,नगर कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी मांजरेकर, किसान कांग्रेस के महासचिव कपिल लाठी, किसान कांग्रेस के सचिव दीपक शर्मा, विनोद चावड़ा,सौरभ मालिया,सुनील यादव,अजय गुर्जर,लाल पटेल,दिनेश बरड़,नारायण कुमावत,नूर खान,सुरेश घसाल,आमीन ताज, मनीष पटेल, रमजान खान,चिमना बात, राजेश बिश्नोई,सुनील वर्मा,बाबू पटेल,अकबर पटेल, अशोक अचेरा,फारूक शेख,राधू पहलवान, कैलाश शेट्टी,सीताराम देवड़ा,सुरेश कुमावत, शिव नागोरी,इरशाद खान, शेरखा पटेल, इलियास खान,रवि परमार, सत्यनारायण पटेल,पवन जाट,शाहिद खान, महेश पांडिया,राजेश गुर्जर,राकेश भाकर, आरिफ, गुड्डी पटेल, संतु पटेल, जगदीश गोरिया, नारायण गरीड़, सुरेश काली राणा, मदन जयसवाल, मनोज पटेल, अकबर, डॉ. महेंद्र गुर्जर, सफदर खान, कमला जाट, जयपाल कर्मा, हरि जी राठौड़, राजेश जलोदिया, जीतू जी, जीतू खा, रामप्रसाद धूलिया सहित कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।✊ किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।


