रिपोर्टर एम एच खुजनेरी राष्ट्रीय मंसूरी समाज परिवार मध्य प्रदेश के संयुक्त प्रयास से हाजियों का सम्मान किया गया मिडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय मंसूरी समाज परिवार के अध्यक्ष पूर्व पार्षद सलीम मंसूरी, मुस्ताक मंसूरी, सरपंच मजीद शेरू भाई, इसाक मंसूरी शरीफ मंसूरी, वहाब भाई मंसूरी एहसान मंसूरी, हकीम मंसूरी, हाजी सकुर मंसूरी, शरीफ मंसूरी पूर्व चेयर मेन मुबारिक मंसूरी, सरपंच हाजी रईस मंसूरी, शरीफ मंसूरी , जाकिर मंसूरी सफीक मंसूरी डाक्टर हाजी सलीम मंसूरी, पत्रकार आरिफ मंसूरी, पत्रकार इर्शाद मंसूरी, ने बताया कि आज हज 2026 की पाक इबादत पूरी कर वतन हिंदुस्तान लौटने पर मंसूरी समाज के हाजियों का सम्मान किया गया, वही इस अवसर पर राष्ट्रीय मंसूरी के अध्यक्ष सलीम मंसूरी को सम्मान पत्र देकर प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ लेकर चलने पर मंच पर सम्मान किया गया, इससे पहले शुरुआत में उलेमा इकराम द्वारा कुरान की तिलावत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, वही महिला हाजियों का सम्मान पर्दे के एहतमाम के साथ महिलाओं ने किया,इससे पहले अनेकों मेहमानों का गेट पर इस्तकबाल सम्मान किया गया, वही उज्जैन भेरूगढ़ मदरसे के जिम्मेदार एवं मक्सी मदरसे के उलेमा इकराम द्वारा कुरान की रोशनी में हाजरीन मजिसलिस को शिक्षा नमाज आदि पर तकरीर कर एकता का संदेश दिया,खास तौर पर मंच पर हाजियों का साफा पहना कर तथा राष्ट्रीय मंसूरी समाज की साफी के साथ विशेष सम्मान किया गया,इस के साथ ही सभी सम्माननीय मेहमानों का भी राष्ट्रीय मंसूरी समाज की साफी डालकर सम्मान दिया गयाइस यादगार समारोह में सभी ने साथ मिलकर खाना खाया, मंच संचालन वहाब मंसूरी पत्रकार एम एच खुजनेरी ने किया आभार मजीद शेरू भाई ने व्यक्त किया।


