कोचिंग क्लास में आग बुझाने के लिए कुछ है क्या

देवास में कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी जांच में खुली पोल, फायर सेफ्टी में लापरवाही पर DC कोचिंग सीलदेवास में कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर संयुक्त दल ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान राम नगर चौराहा स्थित बिल्डिंग में संचालित DC कोचिंग क्लास में आवश्यक फायर सुरक्षा उपकरण नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। टीम ने अन्य कोचिंग सेंटरों में भी फायर सेफ्टी एनओसी, आपातकालीन निकास और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर बच्चों से आग बुझाने का डेमो भी कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top