अमलतास नशा मुक्ति केंद्र में गायत्री परिवार ने योग के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

देवास – ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर अमलतास नशा मुक्ति केंद्र के हितग्राहियों ने गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक विशेष योग महोत्सव का आयोजन किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से योग और प्राणायाम करते हुए समाज को नशा मुक्त और स्वस्थ बनाने का कड़ा संकल्प लिया। नशा मुक्ति का यह संदेश आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए अमलतास नशा मुक्ति केंद्र की टीम पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में, आने वाले दिनों में टीम द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन और प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाएगा और योग व स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि ‘नशा मुक्त भारत’ के सपने को साकार किया जा सके।इस अवसर पर अमलतास ग्रुप के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने अपने संदेश में कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करता है, जो किसी भी प्रकार के व्यसन या नशे से मुक्ति पाने में सबसे बड़ा संबल बनती है। अमलतास संस्थान स्वास्थ्य और समाज सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है, और हमारा यह अभियान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवाओं को भटकाव से बचाकर एक स्वस्थ, नशामुक्त और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top