बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाकर शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। दिनांक 15.02.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रहलाद नगर बावड़िया निवासी अर्जुन पिता रमेश मालवीय उम्र 35 वर्ष क्षेत्र में बच्चा चोरी होने और बच्चा चोरी गैंग के सक्रिय होने की लगातार झूठी अफवाह फैला रहा है। आरोपी न केवल भ्रमक जानकारी दे रहा था, बल्कि राहगीरों को बच्चा चोर होने की शंका में रोककर उन्हें परेशान भी कर रहा था । आरोपी के इस कृत्य से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो रहा था और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना बनी हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टींमं द्वारा तत्काल तस्दीक की गई । सूचना सही पाए जाने पर आरोपी अर्जुन पिता रमेश मालवीय उम्र 35 वर्ष निवासी प्रहलादनगर बावड़िया देवास को अभिरक्षा मे लिया गया । आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत इस्तगासा क्रमांक 54/2026 का तैयार कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय एस.डी.एम. न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही की गई।*सराहनीय कार्य* – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र देवास निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया,प्रआर विष्णु दांगी,आर लक्ष्मीकांत शर्मा,अर्पित जायसवाल,अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।*देवास पुलिस की अपील* – देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चा चोरी या अन्य किसी भी विषय से संबंधित भ्रमक संदेशों और अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के ऐसी सूचनाएं साझा करना दंडनीय अपराध है। यदि आपको किसी व्यक्ति पर संदेह होता है, तो कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें या ‘डायल 112’ पर कॉल करें। जागरूक नागरिक बनें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


