
देवास शहर काजी देवास सीनियर नोमान अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में होने वाले उर्स गरीब नवाज़ के पोस्टर का विमोचन किया गया।शहर काजी अशरफी विंग के अध्यक्ष डॉ. शरीफ जमाल ने बताया कि दिसंबर माह में बड़े पैमाने पर उर्स गरीब नवाज मनाया जाएगा जिसमें कई इस्लामिक विद्वान और फनकार सम्मिलित होंगे उर्स के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसने काजी हुसैन अहमद अशरफी सीरत कमेटी के अध्यक्ष शकील पठान, शाही जामा मस्जिद के सदर बब्बू खान अशरफी, सेंट अशरफ फाउंडेशन के सदर जावेद शेख अशरफी, अहले सुन्नत कमेटी के सदर शोएब शेख़ अशरफी, अमान अली अशरफी, सैय्यद जफर अली अशरफी, मुन्ना खान मैकेनिक, शाहिद भाई मालवा उपस्थित थे। शहर काजी श्री अशरफी ने इस अवसर पर कहा कि हजरत ख्वाजा मोइन उद्दीन चिश्ती के आस्ताने से सभी लोग फैज पाते हैं और जहां से हर धर्म हर मजहब के लोग की मुरादे पूरी होती हैं। देवास में भी उर्स गरीब नवाज मनाया शानदार मनाया जाएगा।


