जेसीबी के पंजे से आबकारी विभाग ने कर डाली कार्यवाही

जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई देवास शहर के प्रताप नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में झाड़ियों और मकानों के आसपास सघन दबिशआबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 एवं धारा 34(2) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामदजेसीबी मशीन से खुदाई कर जमीन में छिपाया गया महुआ लाहन बाहर निकाला, मौके पर किया नष्ट।जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 5,24,000 रुपये है।कलेक्टर महोदया देवास श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 23.11.2026 को कलेक्टर महोदया द्वारा गठित आबकारी दलों द्वारा कंट्रोलर श्री दिलीप कनासे के नेतृत्व में देवास शहर के प्रताप नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित झाड़ियों, मकानों के आसपास एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन दबिश एवं सर्चिंग की गई। कार्रवाई के दौरान झाड़ियों एवं मकानों के आसपास जमीन में गड्ढे खोदकर छिपाए गए महुआ लाहन को जेसीबी मशीन की सहायता से खुदाई कर बाहर निकाला गया तथा मौके पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में कुल 5000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 एवं धारा 34(2) के तहत 01, इस प्रकार कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5,24,000 रुपये है।आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, रोहित मुकाती, कैलाश जामोद, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी एवं केतन भाभर, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी एवं गोविंद बड़ोदिया, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, सनत ओझा, गीतेश पांडाग्रे, सविता धाकड़ एवं निकिता परमार तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे।जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top