दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को इस तरह समझें

देश की सियासत में एक बड़ा नाम है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह… कांग्रेस के दिग्गज नेता होने के साथ ही वह हमेशा विपक्ष पर मय प्रमाण कई बार हमले करते रहे हैं। इस बार दिग्विजय सिंह ने दशहरे से उज्जैन से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू की है जो अयोध्या तक जाएगी। यात्रा में भगवान राम मंदिर के नाम पर रुपयों में हेर फेर के साथ ही वोट चोरी की बात भी दिग्विजय सिंह अपनी यात्रा के दौरान रख रहे हैं। उनकी इस यात्रा में उनकी पत्नी अमृता सिंह भी महिलाओं से रूबरू हो रही हैं। इसके पहले भी सिंह नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर चुके हैं। सियासती तौर पर देखें तो यह भी पता चलता है कि 2027 में यूपी के साथ कई राज्यों में विधानसभा इलेक्शन है और 28 में मध्यप्रदेश में चुनाव होना है। इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश भी देने की कोशिश की जा रही है जिसमें कुछ लोग कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को सनातन विरोधी मानते हैं । उसे भी रिपेयर किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि दिग्विजय सिंह की इस यात्रा का किसे फायदा होता है और किसे नुकसान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top