महाराष्ट्र समाज के गणपति मंदिर में पहली बार हुआ आयोजन, देश की सुख-शांति और हरियाली के लिए की प्रार्थना
देवास। श्रावण मास के अवसर पर महाराष्ट्र समाज के श्री गणपति मंदिर में पहली बार सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक एवं सत्यनारायण कथा-पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ हुए आयोजन में समाज के 35 से अधिक जोड़ों ने शामिल होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ पूजन किया।समाज के मुख्य पंडित अनिल बेलापुरकर गुरुजी के सानिध्य में 21 से अधिक विद्वान पंडितों के सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ। इस सामूहिक पूजन का मुख्य उद्देश्य देश में सुख-शांति, खुशहाली और हरियाली बनी रहे तथा सभी स्वस्थ रहें, इसकी प्रार्थना करना था।इस दौरान समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे, इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई। समाजजनों ने देश की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा के साथ पर्यावरण में हरियाली की कामना की।आयोजन के दौरान नेपाल में हुई दुखद घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक एवं सत्यनारायण पूजन का आयोजन देश और समाज की सुख-शांति, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की कामना के साथ संपन्न हुआ।35 से अधिक जोड़ों ने किया सामूहिक लघुरुद्र अभिषेक और सत्यनारायण पूजन


