अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास की प्रभावी कार्यवाही

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25.08.2026 को आबकारी वृत्त (स) क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उज्जैन बायपास से कमलानगर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पे दो पहिया वाहन में 100 पाव मसाला देशी मदिरा(18 B.L), 100 पाव देशी प्लेन मदिरा (18B.L), 48 लेमाउंड केन बीयर (24B.L ) कुल 60 B.L जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 25,220 रुपए है गाड़ी का अनुमानित मूल्य 65000

आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना गहलोत, अरविंद सोलंकी एवं दीपक धुरिया आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश सुरेंद्र वरसी एवं बालकृष्ण जायसवाल तथा आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता एवं सविता सम्मिलित रहे।

इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top