देवास में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख का माल नष्ट, 1 लाख की चालानी कार्रवाईदेवास में नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिल्वर कॉलोनी स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री मिलने के बाद निगम टीम ने करीब 2 लाख रुपये के प्लास्टिक ग्लास जब्त कर जेसीबी से नष्ट किए।कुछ दिन पहले गोदाम में प्रतिबंधित प्लास्टिक रखे होने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान गोदाम संचालक लालू ने गोदाम खोलकर नहीं दिखाया था, जिसके बाद निगम ने गोदाम सील कर दिया था।आज गोदाम खोलने पर बड़ी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का सामान मिला। निगम ने माल जब्त कर गोदाम संचालक के खिलाफ 1 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की और जब्त सामग्री को नगर निगम परिसर में लाकर नष्ट किया।


