क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने किया शहीदों की प्रतिभाओं का दुग्धाभिषेक

देवास । भारत देश को अंग्रेज-मुक्त करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को निर्णायक रूप से भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ा था। इस दिन को हर साल अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रयास गौतम के मार्गदर्शन में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईशान राणा, रूपेश कल्याणे और नीरज नागर के नेतृत्व में, गाजरा गियर्स चौराहे स्थित शहीद प्रतिभा स्थल पर, शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिभाओं को पानी से स्नान कराया गया। स्नान कराने के पश्चात तीनों शहीदों की प्रतिभाओं का दुग्धाभिषेक किया गया। अध्यक्ष प्रयास गौतम ने संबोधित करते हुए आजादी के आंदोलन में शहीदों के योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, गुरचरण सिंह सलूजा, शौकत हुसैन, सुजीत सांगते,रोशन रायकवार, रईस कामदार, आरिफ मेव, सुधीर शर्मा, श्रीकांत चौहान,अनिल गोस्वामी, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर,जयप्रकाश मालवीय, रितेश सोनी, कविता वर्मा एडवोकेट, शाहजी हाशमी, कल्लू भाई राष्ट्रीय, डॉ. मंसूर शेख,विमल चौधरी, अजयसिंह रघुवंशी, सोनू शेख जेजे, समरोज पठान, अविनाश जेठवा, शाहबाज शेख, प्रथम सिंह पंवार, राहुल ठाकुर,कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top