
देवास। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन में भाग लेकर उनकी मांगों का समर्थन किया।




साथ ही राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में निकल गए मार्च में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंच कर शहीद बच्चो को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री चौहान ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब,सेवा दल के अध्यक्ष बी वी निवास,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा की साथ ही युवा कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान का पिंड दान किया गया जिसमें भाग लिया।

इसी के साथ विश्वजीत चौहान ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह छात्रों की एवं राहुल गांधी के प्रयासों की जीत है साथ ही सरकार ने जो छात्रों से वादा किया है वह भी समय से पूरा करें सभी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हो एवं मृत छात्रों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि शीघ्र दी जाए।


