
देवास। छात्रों के समर्थन में धरना दें रहे राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय मंडूक पुष्कर पर अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरने में सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि धरना स्थल पर कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के समर्थन में देर तक नारेबाजी की। अध्यक्ष प्रयास गौतम ने धरने को संबोधित करते कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का हम कड़ा विरोध करते हैं और दिल्ली पुलिस पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। इसके पश्चात सभी कांग्रेसजन एक रैली के रूप में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और नीट परीक्षा में धांधली के कारण आत्महत्या कर चुके छात्रों के सम्मान में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, संगठन महासचिव जाहिद पठान, गुरूचरण सिंह सलूजा, जितेंद्र सिंह गौड़, सुजीत सांगते, अजय सिंह राजोदा, रोशन रायकवार, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, दिलीप सिंह सोलंकी, रूपेश कल्याणे, हिम्मत सिंह चावड़ा, प्रतीक शास्त्री, विश्वजीत सिंह चौहान,नीरज नागर, अनिल गोस्वामी, प्यारे मिंया पठान, शाजी हाशमी, गौरव जोशी, इम्तियाज़ सिद्दीकी,परवेज शेख,डेनी पहलवान, विशाल यादव, कल्लू भाई राष्ट्रीय,वीरेन्द्र परदेसी, रईस कामदार, मोनू शर्मा, एम.जहीर शेख, जानी भाई, शेषन कल्याणे, सलीम मदनी, हमूद हाशमी,अजयसिंह रघुवंशी, राजेश जायसवाल, समरोज पठान, रियाज नागौरी, सोनू शेख, यशवंत कुशवाह,प्रतिक शर्मा, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


