देवास में कांग्रेसियों को प्रशिक्षण।। जुटेंगे दिग्गज

*आज से देवास जिला एवं शहर कांग्रेस का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।**प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी होंगे शामिल।*देवास। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के जिला व शहर पदाधिकारियों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, आज 28 जुन से आगरोद स्थित एक निजी रिसोर्ट में आरंभ हो रहा है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियों को, वैचारिक, राजनीतिक और सांगठनिक कौशल को निखारने और बढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। केन्द्रीय नेतृत्व की मंशानुरूप, पदाधिकारियों को विपक्ष का प्रभावी मुकाबला करने, पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी,जनता से सीधे जुड़ने और बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, ललित सेन सहित वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। शिविर में दूसरे दिन भी पूर्व मंत्री प्रियवत सिंह, संगठन महामंत्री संजय कामले सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि देवास में संभवत पहली बार इस प्रकार का योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top