
देवास। मोहर्रम की 10 तारीख 26 जून को सीनियर राजवाड़ा से रियासत कालीन सरकारी ताजिये पर काजी नोमान अहमद अशरफी ने फातिहा पढ़ कर तबर्रूक( प्रसाद) तकसीम किया। फिर देवास सीनियर राजबाड़ा से रियासतकालीन ताजिया के पीछे पीछे मुस्लिम पंचायत के सभी ताजिया बड़ा बाजार, शालिनी रोड़, तुकोगंज से नयापुरा पहुंचें। यहां मुकाम होने के बाद सभी ताजियों को देर रात मीठा तालाब ले जाया गया, मीठा तालाब से वाहन द्वारा सभी ताजियों को कालु खेड़ी तालाब पर ले जाया गया।

देवास जुनियर मुस्लिम पंचायत के ताजीया सुभाष चौक पर रखे गए, नया पुरा से सभी पंचायतों के ताजिये एवं निजी ताजिये रात 12 बजे मीठा तालाब पहुंचे। देवास जुनियर सुभाष चौक से ताजिये परम्परागत जुलूस के रूप में रात 1 बजे के दरमियान तीन बत्ती चौराहा, जय प्रकाश मार्ग ,पीठा रोड से एबी रोड होते हुए गोया कर्बला मैदान पहुंचे, यहां तीन दिवसीय आयोजन में 27 जून को कव्वाली एवं 28 जून को लंगर भन्डारे का आयोजन एवं 28 जून की रात्रि गोया से सभी ताजीया को कालु खेड़ी तालाब ले जाकर ठंन्डा किए जाएंगे।

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कालू खेड़ी तालाब पर नगर निगम देवास द्वारा विशेष लाइट व्यवस्था ताजिया ठंन्डा करने के लिए क्रेन वाहन व्यवस्था तथा होमगार्ड कार्यालय से विशेष तेराक दल एवं नाव की व्यवस्था की गई थी, तालाब पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद दिखाई दिए। देर रात तक कालूखेड़ी तालाब पर जिला अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अभिषेक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल दल-बल के साथ मौजूद रहे।

कालु खेड़ी तालाब पर ताजिया ठंन्डा करने के बाद काजी हुसैन अहमद अशरफी ,मोहर्रम कमेटी सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन , सेक्रेटरी तनवीर शेख नोटरी एडवोकेट ,उपाध्यक्ष नईम शेख एडवोकेट, सईद खान अशरफी हाजी शेरु काका बब्बु ख़ान अशरफी,इदरीस गोरी,सीरत कमेटी सदर शकील खान ,जफर खान अशरफी,डॉ,शरीफ जमाल ,जावेद शेख असरफी ,डॉ,फहिम अहमद,आमीन खान, मुन्ना भाई मैकेनिक, राजा कुरैशी,बब्बु खान शिमला,आदि की उपस्थिति में काजी हुसैन अहमद अशरफी ने फातिहा पड़ी और मोहर्रम का 10 दिवसीय आयोजन का समापन हुआ। मोहर्रम पर्व पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,नगर निगम ,विघुत विभाग,एवं होमगार्ड विभाग का काफी सराहनीय सहयोग मिलने पर काजी नोमान अहमद अशरफी, काजी अबुल कलाम फारुकी एवं मोहर्रम कमेटी सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन उपाध्यक्ष नईम शेख एडवोकेट ,सेक्रेटरी तनवीर शेख नोटरी एडवोकेट, सईद ख़ान अशरफी ने सभी का आभार व्यक्त किया,जिनके विशेष सहयोग से मोहर्रम की 1 तारीख से लेकर मोहर्रम की 10 तारीख आयोजन ,मे जुलूस से लेकर ताजीया ठंन्डा तक चलने वाले आयोजन में काफी सराहनीय योगदान रहा तथा अखाड़े के उस्ताद खलिफा और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने जुलुस शांति और सोहाद्रपुर्ण तरीके से निकाले जाने पर मोहर्रम कमेटी ने सभी को हार्दिक बधाई दी।


