
भोपाल।ताज होटल, भोपाल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राम मोहन राव अमारा जी ने अमलतास हॉस्पिटल, देवास के निदेशक (प्रशासन)डॉ. प्रशांत को प्रतीकात्मक रूप से “कोड ब्लू” एम्बुलेंस की चाबी सौंपी।इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के माध्यम से अमलतास हॉस्पिटल देवास एवं आसपास के ग्रामीण तथा अंचलीय क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकेगा।यह एम्बुलेंस एसबीआई द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत अमलतास हॉस्पिटल को प्रदान की गई है। इस पहल को सफल बनाने में एसबीआई देवास शाखा के ब्रांच मैनेजर श्रीमति पूर्ति अमित जैन का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।

अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसबीआई प्रबंधन निदेशक श्री रामा मोहन राव अमारा जी तथा श्रीमती पूर्ति अमित जैन , मुख्य ब्रांच मैनेजर देवास के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।


