क्षिप्रा बैराज से मांगलिया को पानी देने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने खटखटाएं बीजेपी पार्षदों के द्वार

अनेक पार्षदों ने समिति के मुद्दों पर जताई सहमति देवास। शहर की जनता की जल आपूर्ति के लिए बनाए गए क्षिप्रा बैराज से मांगलिया को पानी देने के देवास नगर निगम परिषद के निर्णय के विरोध में, जिला शहर कांग्रेस द्वारा गठित समिति ने, आज समिति संयोजक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में 15 पार्षदों के घरों तक पहूंचकर, सभी को एक मांग पत्र सौंपा।

समिति सदस्यों द्वारा मांग पत्र का वाचन कर, संबंधित पार्षदों को जनहित में नगर निगम परिषद के निर्णय का विरोध करने की मांग की गई। एक पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा ने समर्थन करते हुए, समिति के समक्ष आशंका जताई और कहा कि ये निर्णय बड़े दुख का विषय है। देवास बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि उन्होंने आज सिर्फ 22 लाख लीटर पानी मांगा है। आगे हो सकता है उनकी मांग बढ़तीं जाएं, क्योंकि जब एक बार आदमी अंगुली पकड़ता है, तो फिर वह आगे हाथ पकड़ने की कोशिश करता है और उसके बाद पूरे आदमी को पकड़ लेता है। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि देवास के अन्य पार्षदों ने भी समिति के मुद्दों और एमआईसी के जनविरोधी संकल्प के विरोध पर सहमति जताई और जनता के हित में समर्थन का आश्वासन दिया। समिति संयोजक प्रदीप चौधरी ने सभी पार्षदों से निगम परिषद का विषेश सम्मेलन बुलाकर इस जनविरोधी संकल्प पर पुनर्विचार कर, इसे वापस लेने में सहयोग का अनुरोध किया। इस अवसर पर समिति सदस्य जाहिद पठान,इशान राणा, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, दिग्विजय सिंह झाला, सुजीत सांगते, इम्तियाज़ शेख भल्लू, गोवर्धन देसाई, शाहजी हाशमी, सहित अशोक पटेल, प्यारे मिंया पठान, तौसिफ पठान, सलमान बेग, शकील लक्की, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अपूर्व मंडल, गोविंद मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top