देवास। नई आबादी बाइक आगजनी केस का खुलासा, CCTV से पहचान कर तीन आरोपी गिरफ्तारदेवास। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नई आबादी में घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर घटना का मौका-मुआयना भी कराया।पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नई आबादी क्षेत्र में 3 लोगों द्वारा घर के सामने खड़ी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि फरियादी रवि सेमिया का कचरा डालने की बात को लेकर तीन आरोपियों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपियों ने देर रात फरियादी के घर के बाहर खड़ी आई-स्मार्ट बाइक, चाइनीज का ठेला और घर के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे फरियादी को भारी नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां मौका-मुआयना कराया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया


