किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित चक्काजाम आंदोलन में देवास से हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

देवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मक्सी-शाजापुर टोल नाके पर ऐतिहासिक चक्काजाम आंदोलन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि देवास से भी जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रयास गौतम व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में एवं संगठन प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेरा के मार्गदर्शन में, हजारों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया। अध्यक्ष श्री गौतम के अनुसार किसानों को अपनी गेहूं की उपज बेचने के लिए, उपार्जन केंद्रों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन देने के बावजूद भी, दो-दो तीन-तीन दिनों में उनका नंबर आ रहा है। हमारा अन्नदाता ट्रालियों के नीचे सोने को मजबूर है। तुलाई केंद्रों पर व्यवस्थित ढंग से तुलाई नहीं हो पा रही है।

चक्काजाम आंदोलन में प्रदीप चौधरी, गुरुचरण सिंह सलूजा, जाहिद पठान, मनोज हेतावल, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, नरेंद्र यादव लल्ला, जितेंद्र सिंह गौड़, रूपेश कल्याणे, नीरज नागर, इशान राणा, प्रतिक शास्त्री, दिलीप सिंह सोलंकी, वीरेन्द्र सिंह परदेसी, अजयसिंह राजोदा, आरिफ मेव, रईस खान डेनी, शाहजी हाशमी, दिग्विजय सिंह झाला, प्रहलाद मिस्त्री, महेंद्र धारू, कमल मुकाती, धीरज कल्याणे, शकील डिप्टी, प्रदीप बनाफर, उमेश कहार, राजा पडियार, रईस कामदार, ईश्वर हरोडे, मोनू शर्मा, अविनाश जेठवा, मुन्ना सरकार, धर्मेंद्र पटेल,कमलेश गुप्ता, प्रथम सिंह पंवार सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर चक्काजाम आंदोलन को सफल बनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top