देवास। सेंचुरी स्नुकर एकेडमी मोतीबंगला में एच एम बिलियर्ड्स भोपाल द्वारा ओपन सिक्स रेड स्नूकर टूर्नामेंट का दो दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें देवास सहित इंदौर ,भोपाल , सीहोर ,खंडवा ,रतलाम , हरदा के खिलाड़ी शामिल हुवे। टूर्नामेंट में स्टेट लेवल जूनियर खिलाड़ी अडर आयु 18 वर्ष से कम उम्र खिलाड़ी हार्दिक गायकवाड (इंदौर,) ओवैस खान (इंदौर) आगम गंगवाल (इंदौर) जो कि राष्ट्रीय स्तर टूर्नामेंट में भाग लेते हैं भी शामिल हुवे एवं ग्रुप मैच में अपना उम्दा प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में अपने उम्दा खेल शॉट से अंश आहूजा इंदौर प्रथम विजेता बने, द्वितीय विजेता टैबू भोपाल रहे, सेमी फाइनलिस्ट ऋषभ और अनमोल चौहान रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पार्षद मुस्तफा अंसार अहमद एमआईसी सदस्य अध्यक्ष नगर निगम यातायात एवं परिवहन विभाग का स्वागत एकेडमी संचालक बिलाल शेख द्वारा किया जाकर मुख्य अतिथि से उपस्थित खिलाड़ियों का परिचय करवाया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि द्वारा जूनियर खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात प्रथम विजेता को 21000 राशि, द्वितीय विजेता को 11000 राशि, ट्रॉफी, मेडल पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर विकास कन्नोजिया, फिरोज शेख, अमन शेख, शैलेन्द्र पाराशर, वीरेन शर्मा, अभय प्रजापति (पिज्जा हब), आदि उपस्थित रहे।