
देवास। किसान कांग्रेस द्वारा सोमवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार,जिला प्रभारी सदाशिव यादव की उपस्थिति में एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान एवं किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बरड़ खातेगांव, राहुल पटेल कन्नौद, नारायण कुमावत हरणगांव, नूर खान अजनास के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने सामुदायिक भवन खातेगांव से रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम सौंपा जिसमें मांग करते हुए कहा कि-सोसायटी ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाओ,नहीं तो घेराव किया जायेगा।गेहू प्लेट काटा से तोला जाये।इंदौर बुधनी रेलवे लाईन में किसानो की जो भूमि अधिग्रहण की है उसका बाजार मूल्य से 4 गुना मुआजा दो।अमेरिका ट्रेड डील बंद करो,नहीं तो किसान के साथ सड़को पर उतरेंगे।गेहूं 4000 रू प्रति क्विंटल खरीदो।किसानों के बिजली बिल की वसूली पर तुरंत रोक लगाओ,बिल माफ करो या आसान किस्तों करो।गैस सिलेंडर,डीजल,पेट्रोल किसानो को एवं आम नागरिकों को नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करो।एनएच 146 बी के पीड़ित किसानों की जो भी समस्या है उसका बिंदु बार निराकरण किया जाए उसके बाद रोड का काम लगाया जाए वर्तमान गाइड लाइन का चार गुना मुआवजा दिया जाए। ये सिर्फ मांग नहीं, सीधी चेतावनी है ।किसान और आम जनता अब चुप नहीं बैठेगी अपना हक लेकर रहेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण बंडावाला ,ओम पटेल ,तंवर सिंह चौहान,मुकेश हतनोरी, मनोज होलनी, सौरभ माल्या, राजेश बिश्नोई, सुनील यादव, श्रीमती संगीता यादव, नारायण पटेल, अजय गुजर, लाला पटेल, रमजान खान, अकरम खान, विजेंद्र मीणा, रोहित बंडावाला ,राहुल इनानिया, राजवीर कुड़िया, प्रेम नारायण पटेल, किसान नेता हंसराज मंडलोई, विनोद पटवारी, सुरेश जाट , जितेंद्र धाकड़, विजय वैरागी, अकबर खान, सुनील गोलियां, नाहर सिंह, मुकेश नाईक, अन्नू बोहरे, रफीक शेख, श्रीनिवास, कचरू भाई, राजकुमार यादव, बलराम यादव, मनु सोलंकी, किशोर गोलियां, मुकेश राजोरिया, पीयूष जाजड़ा, मुकेश, मीना मेरम धनवारे जनपद अध्यक्ष,विनोद चावड़ा, लालचंद जायसवाल, जगदीश गोरसिया, आबिद खान नागोरी पीपल कोटा, पप्पू सरपंच सन्नौद, नरेंद्र राजावत खारडा, कछु पटेल खान, मांगीलाल सोनार, मुकेश ताजोरिया, मुकेश पटेल, मीणा शोएब राजावत हरणगांव, अनवर खान हरण गांव एवं सभी वरिष्ठ,किसान,युवा,महिला एवं सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


