खाती समाज युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लड्डूमल चौधरी

  • अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज ट्रस्ट की घोषणा पर समाजजनों में हर्ष

देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज, मूर्ति जगदीश मंदिर पंच खातियान पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा खाती समाज युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री लड्डूमल चौधरी को मनोनीत किया गया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर चौधरी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एस. वर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव मिश्रीलाल चौधरी की सहमति से यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की। संगठन ने विश्वास जताया कि श्री लड्डूमल चौधरी के नेतृत्व में युवा संगठन समाज के हित में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा के साथ कार्य करेगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लड्डूमल चौधरी को समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री चौधरी के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर चौधरी, संगठन महामंत्री एडवोकेट बी.एस. वर्मा, सचिव मिश्रीलाल चौधरी, विधायक मनोज चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, बहादुर मुकाती, हुकुम मुकाती, विक्रम मुकाती, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, मुकेश मिर्जापुर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल मंडलोई, ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, इंदौर जिलाध्यक्ष योधराज पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सोहन पटेल, प्रकाश पटेल, राजू अकेला, संदीप चौधरी सहित समाजजनों व स्नेहिजनों ने शुभकामनाएं दीं।

समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि श्री लड्डूमल चौधरी अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज की एकता, संगठन विस्तार और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top