विज़डम एकेडमी में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

देवास। विज़डम एकेडमी में 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरा वातावरण देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना से ओत–प्रोत रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी *श्री सुधीर पंडित* एवं *श्री नईम अहमद* रहे। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नाटक को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।समारोह के दौरान संविधान से संबंधित प्रश्न–उत्तर काल का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित माता–पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को भी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top