देवास । कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल औऱ रिवॉल्वर रखने वाले दो आरोपियों क़ो गिरफ़्तार किया है। पत्रकार वार्ता मेँ पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया की पुलिस क़ो मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की मोती मंगला रेलवे पटरी क़े पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर युवक क़ो पकड़ा तथा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद की। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा छुपा कर रखी गयी दो देशी पिस्तौल एक रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गये। तथा गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी को गिरफ्तार किया गया उसके पास से दो अवैध पिस्तौल भी बरामद किए गए। ईस प्रकार पुलिस ने अवैध हथियारों क़े खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 8 अवैध पिस्टल औऱ 2 आरोपियों क़ो गिरफ़्तार किया है। आरोपी अवैध हथियार क़ो खपाने या कोई बड़ी वारदात क़ो अंजाम देने की फिराक मेँ थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।


