

देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 15 एमएलडी की पाईप लाईन दिनांक 16 दिसम्बर को सुबह 09 बजे फूट जाने से लाइन दुरस्त करने का कार्य क्षिप्रा प्लांट पर सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया गया जिसके कारण रात्रि 11.30 बजे तक प्लांट बंद रहेगा। जिस कारण शहर की निम्न टंकी मंलगवार 16 दिसंबर को नही भर पाई। जिसमे बड़ी टंकी क्षेत्र बुधवार 17 दिसम्बर, वार्ड 33 राधागंज, वार्ड 34 गवली मोहल्ला, कृष्णापुरा, कवि कालिदास मार्ग, वार्ड 37 पुरानी जेल रोड, बकोरा बाखल, वार्ड 38 भवानी सागर, फरसी वाली गली, वार्ड 40 पुराना राजवाडा, वार्ड 42 तोड़ी, खेत कालोनी का जल वितरण बुधवार को नही होकर गुरुवार को सुबह किया जावेगा।बड़ी टंकी क्षेत्र को गुरुवार 18 दिसम्बर को नही होकर शुक्रवार 19 दिसम्बर को किया जावेगा। वार्ड 29 बिहारीगंज, वार्ड 38 रघुनाथपुरा, पीठारोड, चूडी बाखल,वार्ड 39 ईदगाह रोड, शेख क्लब, गोया, तहसील चौराहा, वार्ड 40 जोशीपुरा, शान्तीपुरा, वार्ड 23 चिमनाबाई स्कुल के पास का जल वितरण गुरुवार को नही होकर शुक्रवार को सुबह किया जावेगा।शंख द्वार टंकी के क्षेत्र बुधवार 17 दिसम्बर को सुबह जल वितरण नही होकर गुरुवार 18 दिसम्बर को किया जावेगा। जिसमे वार्ड 31 अम्बेडकर नगर, इन्दिरा नगर, वार्ड 30 गजरा गियर्स की झुग्गी, शिवम स्टेट, वार्ड 29 गीताभवन, वार्ड 28 नई आबादी, कर्मचारी कॉलोनी, वार्ड 27 आनंद नगर का जल वितरण बुधवार को नही होकर गुरुवार को सुबह किया जावेगा ।शंख द्वार टंकी के क्षेत्र से गुरुवार 18 दिसम्बर को नही होकर शुक्रवार 19 दिसम्बर को किया जावेगा। जिसमे वार्ड 31 भोंसले कॉलोनी, वार्ड 32 पुलिस लाइन, मोदी किराना, वार्ड 30 उमाकांत कॉलोनी स्टेशन रोड, वार्ड 29 कंजर मोहल्ला, वासुदेवपुरा का जल वितरण गुरुवार को नही होकर शुक्रवार को सुबह किया जावेगा।


