
किशोर चौहान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित
देवास। देश में कांग्रेस को और संगठन को मजबूत करने की नियत से युवक कांग्रेस में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी के तहत देवास जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किशोर चौहान ने 11209 वोट पाकर जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। साथ ही उपाध्यक्ष अक्षय बाली, रोहित अंधेरिया, समरोज पठान, शुभम धोते निर्वाचित हुए हैं। महासचिव 11 निर्वाचित हुए हैं। वहीं हर्षद गौड 3262 वोट पाकर देवास विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। प्रशांत चौहान 3691 वोट हासिल कर हाटपीपल्या विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। चेतन मीणा को 2080 वोट मिलने पर बागली विधानसभा अध्यक्ष बने। सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 1690 वोट पाकर वीरेंद्र सेंधव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। खातेगांव विधानसभा अध्यक्ष के रूप में महेंद्र पटेल ने 1252 वोट हासिल कर अपना परचम लहराया। बताते चलें मध्यप्रदेश में में युवक कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया लंबे समय तक चली। जिसके बाद आज इस संगठनात्मक चुनाव का रिजल्ट आया है।


